लखनऊ में दो हफ्ते बाद शुरू होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट के अतिथियों के खाने की जांच 27 अधिकारी करेंगे। ये अफसर फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन से होंगे।
इसे लेकर विभाग ने डीएम को पत्र लिखा है कि उसकेे पास अधिकारियाें की कमी है, इसलिए उन नौ अधिकारियों को मुक्त किया जाए जिन्हें बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। इस पर डीएम ने रजामंदी दे दी है।
विभाग के अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने पत्र में बताया था कि 21 व 22 फरवरी को होने वाली समिट में देश-विदेश से कई वीआईपी मेहमान शामिल हो रहे हैं। वे जो भोजन करेंगे, सुरक्षा की दृष्टि से उसकी खाने से पूर्व जांच करनी होगी।