फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 27 पीपीएस अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 28 Feb 2021 07:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से ठीक पहले शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 27 अफसरों के तबादले कर दिए। तबादलों में लखनऊ कमिश्नरेट के दो अपर पुलिस उपायुक्त को नए जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात सुरेश चंद्र रावत को सिद्घार्थनगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त अपराध दिनेश पुरी को वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बनाया गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक यातायात वाराणसी के पद पर तैनात रहे श्रवण कुमार सिंह को लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। लंबे समय से लखनऊ में एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे दिनेश यादव को एटीसी सीतापुर भेज दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय से जय प्रकाश सिंह को भेजा गया है।

इसी तरह मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह को फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है। वहीं आईपीएस आदित्य लिंगेह को वाराणसी में ही सुरक्षा से हटा कर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बनाया गया है। लिंगेह 2016 बैच के आईपीएस हैं। वाराणसी में ही अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अजय कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें