फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैसरबाग डिपो में 2,662 लीटर डीजल बर्बाद, प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
कैसरबाग डिपो।
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग डिपो में कर्मचारियों की लापरवाही से करीब ढाई लाख रुपये का 2,662 लीटर डीजल सड़क पर बह गया। टैंक पहले से भरा होने के बावजूद टैंकर से डीजल उतारने के कारण यह घटना हुई। मामले में डीजल प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना 12 अक्तूबर की है। डिपो में वरिष्ठ लिपिक आरिफ हुसैन डीजल प्रभारी थे। डीजल टैंक भरने के लिए आए टैंकर से अनलोडिंग शुरू कर दी गई, लेकिन टैंक में पहले से मौजूद डीजल की जांच नहीं की गई। इससे टैंक ओवरफ्लो हो गया और हजारों लीटर डीजल जमीन पर बह गया।
मामले की जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन को मिली तो उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कैसरबाग और आरएम वित्त से जांच कराई। जांच में डीजल प्रभारी पर लगाए गए आठ आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि डीजल की बर्बादी से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें