फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्तन में असामान्य बदलाव पर कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रो. बोनो क्लब की ओर से बुधवार को स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केजीएमयू के विशेषज्ञों ने छात्राओं को स्तन कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए। केजीएमयू के डॉ. कुलरंजन सिंह ने स्तन कैंसर की प्रकृति और इसके शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी। डॉ. पूजा रमाकांत ने इसके प्रमुख कारणों पर चर्चा की। अंतःस्रावी शल्य चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार मिश्रा ने बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को स्तनों की स्वयं जांच के महत्व से अवगत कराया। साथ ही शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही। इस दौरान संकाय प्रभारी प्रो. आलोक यादव, अतिरिक्त प्रॉक्टर प्रो. अभिषेक तिवारी और विशेष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें