फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sub inspector recruitment: दरोगा भर्ती फर्जीवाड़े में 26 और गिरफ्तार, आरोपियों में तीन युवतियां भी शामिल

Sun, 22 May 2022 03:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महानगर पुलिस ने दरोगा भर्ती ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़े में तीन युवतियों सहित 26 को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने ऑनलाइन परीक्षा पास करने के लिए रुपये देकर एप के जरिये उत्तर पुस्तिका भरी थी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर पुलिस ने दरोगा भर्ती ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर पास होने वाले 26 और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवतियां भी शामिल हैं। सभी आरोपी 35वीं वाहिनी पीएसी में शारीरिक मापदंड और दस्तावेज जांच के लिए आए हुए थे।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महानगर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, मुजफ्फरनगर निवासी हर्ष बालियान, शिवम बालियान, बिहार पटना निवासी रंजन कुमार, भोजपुर के अमित गुप्ता, लखीमपुर खीरी के उत्तम कुमार, फिरोजाबाद के अमरनाथ सिंह व राजपाल सिंह, शिवेंद्र सिंह, प्रयागराज के अरविंद कुमार, मुरादाबाद के अरविंद, उन्नाव के सौरभ कुमार, राजस्थान के विश्वेंद्र सिंह और अलीगढ़ निवासी शिवम कुमार शामिल हैं।

इसके साथ ही बागपत निवासी पूजा, निकिता और बागपत दोघट निवासी कुमारी पूजा को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार देर शाम को हाथरस निवासी कुमारी पूजा, बृजेश कुमार, हापुड़ के अनुज कुमार, मुजफ्फनगर के कुलदीप, हरियाणा रोहतक के रविंद्र, बिहार पटना के गौतम कुमार, सहारनपुर के गोपाल कुमार, प्रयागराज के अंशुमान सिंह, मुजफ्फरनगर के कौशर और हरियाणा सोनीपत के दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सभी आरोपियों ने ऑनलाइन परीक्षा पास करने के लिए रुपये देकर एप के जरिये उत्तर पुस्तिका भरी थी। 35वीं वाहिनी पीएसी में चेकिंग के दौरान अभ्यर्थियों की कॉल लॉग रिकॉर्ड में अंतर मिला था। इसके आधार पर उनसे पूछताछ किए जाने पर रुपये देकर परीक्षा पास करने की पुष्टि हुई थी।

परीक्षा केंद्र संचालकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
महानगर थाने आगरा स्थित आरपी ऑनलाइन सेंटर के दुष्यंत शर्माए गाजियाबाद के आधुनिक इंस्टीट्यूट के गौरव शर्मा, मेरठ राधेश्याम विद्यापीठ के अमित अग्रवाल, आगरा एलडब्लू सेंटर के भारतेंदु लवानिया, कानपुर के रामलखन महाविद्यालय के सनत शर्मा, बनारस के मंगलमूर्ति इंस्टीट्यूट के अमित कुमार और नोएडा के जीएनआईवीएम इंफोटेक के लायक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें