फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2586 नए मरीज, रिकवरी रेट घटकर 94.18 प्रतिशत हुआ

Thu, 19 Nov 2020 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में कुल 2586 नए मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों के बढने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर घरकर  94.18 हो गई है। संक्रमण से अब तक 7480 लोगों की मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 22757 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 488911 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 10381 मरीज होम आइसोलेशन और 2147 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अब तक 2995770 लोग होम आइसोलेशन में जा चुके हैं। इनमें से 285389 लोगों ने अपना क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है।  
विज्ञापन


1.43 लाख नमूने लिए गए
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच के लिए नमूनों की संख्या में फिर से 1.43 लाख को पार कर गई है। बुधवार को 143461 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 63 हजार से अधिक नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए जिलों से भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण का बड़ा हिस्सा अधिकतम नमूने लेना और जांच करना रहा है। इसमें कांटेक्ट ट्रेसिंग का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जल्द ही जांच की संख्या 1.5 लाख को पार कर जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में बढ़ा कोरोना संक्रमण

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मेरठ में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दीपावली त्योहार के तीन दिन छोड़ दिए जाएं तो बीते 10 दिन से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। त्योहार में जांच की संख्या कम होने से मरीजों की संख्या में कमी आई थी।

उधर लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर नगर में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बीते 48 घंटे में कोरोना संक्रमितों की संख्या गौतमबुद्धनगर और मेरठ में 200 के पार पहुंच गई है। जबकि पहले यह 150 के आसपास थी। वहीं, गाजियाबाद में 178 मरीज सामने आए हैं। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मेरठ में रैंडम टेस्टिंग की जा रही है। दिल्ली से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क वाले कम से कम 30 लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

यह है संक्रमण की स्थिति
तिथि    गाजियाबाद    मेरठ    नोएडा    लखनऊ    प्रयागराज    कानपुर
19 नवंबर    178    265    235    310    132    141
18 नवंबर    134    260    179    294    145    117
17 नवंबर    44    108    141    202    119    72  
13 नवंबर    171    166    134    301    97    79
12 नवंबर    145    160    214    315    80    84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें