प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, लेकिन मौत का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 352 कोरोना संक्रमितों की मौत होग गई। यह अब तक का सबसे बड़ा ग्राफ है। इससे पहले 30 अप्रैल को 332 लोगों की मौत हुई थी।
लखनऊ में 25 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले, 22 की मौत
लखनऊ में मंगलवार को पिछले 25 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले मिले। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी 20 से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को लखनऊ में 2407 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि संक्रमण से 22 लोगों की मौत भी हो गई। सोमवार को 31 सौ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे।
5079 मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को 5079 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की। यह पहली बार है जबकि संक्रमितों से करीब दो गुना ज्यादा मरीजों ने वायरस को मात दी है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 33,689 हो गई है।