फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निफ्ट में 258 सीटें, छह तक होगा आवेदन

Tue, 31 Dec 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में अगस्त से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर में निफ्ट के रायबरेली समेत 19 केंद्र संचालित हैं। रायबरेली केंद्र में छह पाठ्यक्रम चलते हैं, जिनकी 258 सीटों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि छह जनवरी है। जिलेवासियों को प्रवेश का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, इसके लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


निफ्ट रायबरेली कैंपस में पांच स्नातक और एक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 43 सीटें हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में फैशन टेक्नालाजी, फैशन डिजाइन, लेदर डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन और फैशन एंड लाइफ स्टाइल असेसरीज डिजाइन शामिल है।

इनमें प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। फैशन टेक्नाेलाजी में भौतिक व गणित विषय के साथ इंटर उत्तीर्ण होना जरूरी है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में मास्टर प्रोग्राम इन फैशन मैनेजमेंट स्टडीज कोर्स है, जिसके लिए स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


निफ्ट रायबरेली के शैक्षणिक समन्वयक प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2025 तक पूरी करनी है, ताकि अगस्त से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो सके। प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन चल रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि छह जनवरी तय है। विलंब शुल्क के साथ नौ जनवरी तक आवेदन करने की सुविधा मिल सकेगी। देशभर के 75 से अधिक शहरों में नौ फरवरी को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।


निफ्ट ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए निफ्ट रायबरेली ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसका नंबर 0535-2702424 है। इस नंबर पर प्रवेश के बारे में पता करने के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 10 से शाम पांच बजे तक फोन कर सकते हैं। निफ्ट की वेबसाइट पर भी जानकारी मिल सकती है।


माध्यमिक शिक्षा से भी मांगी मदद
निफ्ट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से भी मदद मांगी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र के साथ पोस्टर भी भेजे गए हैं, ताकि माध्यमिक विद्यालयों में इन्हें चस्पा कराकर प्रचार-प्रसार किया जा सके। डीआईओएस संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को अवगत कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें