फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Pooja: छठ पर पूर्वांचल के लिए चलेंगी 2563 अतिरिक्त बसें, लखनऊ से 100 बसें चलेंगी

Thu, 27 Oct 2022 08:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

छठ पूजा पर लोगों की मदद करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 2563 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। । वहीं, लखनऊ से पूर्वांचल के लिए 100 अतिरिक्त बसें चलेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ के मौके पर परिवहन निगम पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। यह जानकारी परिवहन निगम एमडी संजय कुमार ने दी। उन्होंने गुरुवार को सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं के बाबत तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए और बसों के संचालन की रूपरेखा तय करने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज तक के लिए 2563 अतिरिक्त बसें उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ व कानपुर से विशेष रूप से पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी।

एमडी ने यह भी बताया कि निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं, इनको समुचित यात्रा सुविधा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि निगम ने प्रोत्साहन योजना 22 से 31 अक्तूबर तक रखी है। परिवहन निगम की हेल्पलाइन 18001802877 और कंट्रोल रूम नंबर 9415049606 पर यात्री जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से पूर्वांचल के लिए 100 बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि लखनऊ से पूर्वांचल के जनपदों के लिए सीधी बस सेवा बृहस्पतिवार से शुरू की गई है। चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग बस स्टेशन और अवध चौराहे से नॉनस्टॉप बस सेवाएं सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हर घंटे उपलब्ध रहेंगी। साथ ही एसी बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। लखनऊ से पूर्वांचल के क्षेत्रों के लिए 80 साधारण बसें और 20 एसी बसें लगाई गई है जो 31 अक्तूबर तक चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें