फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि में आज 2500 युवाओं को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
लखनऊ विवि
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 35 से अधिक कंपनियां 2500 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


यह मेला ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, बैंकिंग-फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस तथा परिधान उद्योग से जुड़ी कंपनियां भी भर्ती करेंगी। बारबेक्यू नेशन, पेटीएम हिटैची, शाही इंडस्ट्रीज, स्विफ्ट ट्रक और जीएम मॉड्यूलर्स जैसी कंपनियां मेले में आएंगी। आठवीं पास से लेकर आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक, बीटेक और एमबीए तक की योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह रोजगार मेला समावेशी रोजगार की अवधारणा पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें