प्रदेश में करीब ढाई हजार हेड कांस्टेबल दरोगा बनने जा रहे हैं। पंद्रह जनवरी से पुलिस अकादमी में और दूसरे ट्रेनिंग सेंटरों पर इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
तीन महीने का कोर्स होना है। सिलेबस तैयार कर लिया गया है। आउटडोर और इनडोर में कुछ चैप्टर बदले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस में 2389 हेड कांस्टेबल दरोगा बनने जा रहे हैं। विभागीय कवायद इसके लिए शुरू हो गई है।
मुताबिक पंद्रह जनवरी से पुलिस अकादमी और पीटीसी में प्रशिक्षण होना है।
आउटडोर और इनडोर के सभी विषय सिलसिलेवार पढ़ाए जाएंगे, क्योंकि पूरा कोर्स केवल तीन महीने का है।
डीजी ट्रेनिंग एके जैन ने बताया कि आईपीसी और सीआरपीसी में जो भी बदलाव हुए हैं उन्हें कोर्स में शामिल किया जा रहा है।
वहीं अदालत के आदेश पर भी 2388 रैंकर ट्रेनिंग के लिए आ सकते हैं।