फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों की हुई जांच

Fri, 04 Sep 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
यासीनगंज में लगे स्वास्थ्य ​शिविर में लोगों की जांच करते डॉक्टर।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंपबेल रोड स्थित यासीनगंज में मारवाह एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों की जांच की गई। एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।
विज्ञापन

शिविर में टीबी की जांच की गई और लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। बच्चों के टीकाकरण की सुविधा भी उपलब्ध रही। पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करने के साथ सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें