एलडीए आईआईएम रोड की प्रबंध नगर स्कीम में गोमती किनारे करीब 250 फार्म विला बनाएगा। यहां कुल 1100 एकड़ भूमि ग्रीन बेल्ट है। इसमें 800 एकड़ में प्राधिकरण पहले ही पार्क बनाने की योजना बना चुका है।
एलडीए ने फिलहाल इसके शिलान्यास की तारीख एक मार्च की तारीख तय की है। इससे बचने वाली 300 एकड़ भूमि में फार्म विला बनेंगे। ये ऐसे विला होंगे जिनमें 90 फीसदी तक भूमि पर कोई भी निर्माण नहीं किया जाएगा। केवल 10 फीसदी भूमि पर एक भवन बनेगा।
ऐसे में इस 300 एकड़ ग्रीन बेल्ट के जरिये प्राधिकरण अच्छी खासी कमाई करेगा। कमाई का ये हिस्सा पार्क के निर्माण पर लगाया जाएगा। एलडीए ने इसके तहत नियोजन की शुरुआत भी कर दी है।
मार्च के बाद इन फार्म हाउस विला को लेकर काम भी शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि प्राधिकरण कम से कम 1000 करोड़ रुपये की कमाई इससे कर लेगा। इसी 1000 करोड़ का खर्च एलडीए 800 एकड़ के पार्क के निर्माण में करेगा।