फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 250 परिवार 12 घंटे बिजली-पानी के लिए तरसे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नूरबाड़ी उपकेंद्र से जुड़े इलाके में बुधवार को करीब 250 परिवार 12 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली और पानी के लिए तरस गए। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी अधिशासी अभियंता और उसकी टीम ने समय से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला, जिससे रात 12 बजे तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन




सहादतगंज और बीबीगंज आदि के लोगों ने जब उपकेंद्र पर हंगामा किया, तब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई। उपभोक्ता एके पांडेय ने बताया कि सुबह 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने उपकेंद्र पर जाकर 630 केवीए ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना दी, मगर जिम्मेदारों ने न तो ट्रांसफार्मर समय से बदला और न ही ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली को चालू किया गया। जब सुनवाई नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने रात करीब 9 बजे मीडिया को इंजीनियरों की लापरवाही की जानकारी दी।



वहीं, अधिशासी अभियंता रमन ने बताया कि जहां ट्रांसफार्मर खराब हुआ था, वहां गली पतली होने के कारण ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाने में परेशानी हो रही थी, जिसके कारण बिजली चालू नहीं हो सकी। रात 9:30 बजे ट्रांसफार्मर लगाया जा सका। उधर, कर्मियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर रात 12 उपभोक्ताओं का लोड देकर बिजली चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें