फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 250 संविदा बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन ठप रखा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में तीसरी व आठवीं सर्किल में तैनात 250 संविदा बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को दिनभर कामकाज ठप रखा। अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव भी किया। शाम को मध्य क्षेत्र के मुख्य अभियंता के समझाने पर कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन




सभी संविदा कर्मचारियों को अक्तूबर का वेतन नहीं मिला है। इन्हें हटाने की भी तैयारी है, जिसके विरोध में सोमवार को चौक स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था।

पहले दिन बात नहीं बनी तो मंगलवार को तालकटोरा व चौक में करीब 250 कर्मचारियों ने सुबह से काम ठप कर दिया। इसके बाद मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र रवि अग्रवाल ने शाम को कई कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाकर आश्वासन दिया कि कोई कर्मचारी नहीं हटाया जाएगा। वहीं, अक्तूबर का वेतन बुधवार शाम तक जारी कर दिया जाएगा। उधर, उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेंद्र पांडेय का कहना है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक कर्मचारियों को नौकरी जाने की चिंता सताती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें