लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण के कारण 28 जून से 10 जुलाई के बीच 25 ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें चारबाग स्टेशन नहीं आएंगी। इसके अलावा 60 से अधिक ट्रेनों को बदले प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन का काम कराया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। बदलाव 28 जून से शुरू हो जाएगा। एयर कॉनकोर्स का निर्माण प्लेटफॉर्म नंबर एक पर होना है, जिसके चलते ही यह बदलाव किया गया है। बदले मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनों में गोरखपुर-मुंबई, मुंबई-गोरखपुर, सूरत-मुजफ्फरपुर, हमसफर, साबरमती सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इन्हें चारबाग के बजाय मानकनगर, ऐशबाग, मल्हौर, उतरेठिया स्टेशनों से चलाया जाएगा। दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।