फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में सात घंटे तक बिजली गुल, मरीज हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी भवन में बुधवार को लाइन में फॉल्ट आने से करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहने से मरीजों और तीमारदार गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। बिजली न आने से चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
बिजली गुल होने के बाद भवन में बैकअप व्यवस्था से पंखे ही चल सके। सेंट्रल एसी बंद होने से वार्डों में उमस बढ़ गई। गंभीर मरीजों और उनके तीमारदारों को दिनभर गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


एचआरएफ काउंटर से नहीं मिलीं दवाएं
बिजली संकट का असर शताब्दी भवन में संचालित हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के काउंटर पर भी पड़ा। बिजली न होने से यहां काम लंबे समय तक ठप रहा। इससे मरीजों को दवाएं लेने और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। शताब्दी भवन एक और दो में बिजली आपूर्ति ठप रहने से रेडियोथेरेपी, ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, न्यूक्लियर मेडिसिन, पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन, मेडिकल आंकोलॉजी, हिमैटोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी और गैस्ट्रोमेडिसिन समेत कई विभाग प्रभावित रहे।
विज्ञापन


सात घंटे बंद रही भवन की लिफ्ट
शताब्दी भवन की छह लिफ्टों में से तीन बिजली गुल रहने से बंद रहीं। इससे बुजुर्ग मरीजों, तीमारदारों और स्ट्रेचर पर आने-जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी हुई। लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ को चालू लिफ्ट के लिए कतार में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा। केजीएमयू प्रशासन की ओर से पूरे दिन बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन देर शाम तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें