फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार महाकुंभ : विदेश में नौकरी के लिए उमड़े 25 हजार युवा, यूएई ने खोले दरवाजे

विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ के पहले दिन नौकरी की चाहत में उमड़े युवा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। बिना तकनीकी डिग्री वाले एक युवा के लिए नौकरी के क्या मायने हैं, इसकी एक बानगी है रोजगार महाकुंभ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में तीन दिन के इस मेले के पहले दिन मंगलवार को बारिश में भी 25 हजार से ज्यादा युवा उमड़ पड़े। हाल ये था कि सुबह चार बजे 8 हजार से ज्यादा युवा पूरे प्रदेश से आईजीपी के बाहर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


भीड़ देख प्रबंधन तनाव में आ गया। डीएम व पुलिस कमिश्नर ने खड़े होकर भीड़ को नियंत्रित किया। अच्छी खबर ये रही कि शाम तक 1800 से ज्यादा युवाओं के हाथों में 30 हजार औसत वेतन वाली नौकरियों के ऑफर लेटर थे।

रोजगार महाकुंभ में उमड़े युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज विदेश में नौकरी को लेकर था। कौशांबी से विनोद कुमार, महाराजगंज से अंकित सैनी, श्रावस्ती से गोकुल शर्मा, कानपुर से गौरव शर्मा, बस्ती से अंकिता यादव का सपना इस्राइल, जापान, जर्मनी में नौकरी का था। यहां यूएई व दुबई की कंपनियों को देख भीड़ उस तरफ चली गई। श्रम विभाग के मुताबिक अभी इस्राइल, जापान, जर्मनी में रिक्ति नहीं है।
विज्ञापन


109 एचआर हेड ले रहे इंटरव्यू

पहले दिन रोजगार महाकुंभ में 10 हजार युवाओं के आने की उम्मीद थी, लेकिन पहुंचे 25 हजार से ज्यादा। नौकरी के लिए 109 एचआर हेड इंटरव्यू ले रहे हैं। इनमें से 25 यूएई और दुबई के हैं। यूएई जाने के इच्छुक लगभग 2000 उम्मीदवारों के लिए एक हॉल खोला गया। इससे स्थिति में कुछ सुधार हुआ। अब यूएई जाने के इच्छुक युवाओं का इंटरव्यू मर्करी हॉल में होगा। अर्थ टावर के हॉल का इस्तेमाल प्रतीक्षालय के रूप में किया जाएगा।

अधिकतम तीन कंपनियों में इंटरव्यू का मौका
रोजगार महाकुंभ में बुधवार से टोकन सिस्टम लागू होगा। एक उम्मीदवार तीन कंपनियों के इंटरव्यू में बैठ सकता है। भारत में ही ऑटोमोबाइल उद्योग में काम करने के इच्छुक युवाओं को सैटर्न टॉवर जाना होगा। नेपच्यून टॉवर भारत में अन्य सभी नौकरियों के लिए हैै। लाइब्रेरी क्षेत्र उन लोगों के लिए खोला गया है, जो व्हाइट कॉलर जॉब पसंद करते हैं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ के पहले दिन नौकरी की चाहत में उमड़े युवा। - फोटो : संवाद

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ के पहले दिन नौकरी की चाहत में उमड़े युवा। - फोटो : संवाद

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुंभ के पहले दिन नौकरी की चाहत में उमड़े युवा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें