फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तकनीकी शिक्षा में अनुदेशकों की बंपर भर्ती

Sat, 20 Sep 2014 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शुरुआती स्तर की तकनीकी शिक्षा को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार 2498 अनुदेशकों की भर्ती करेगी। ये जानकारी व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव भुवनेश कुमार ने दी।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को टीसीएस व सीआईआई की ओर से आईटीआई शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि नई भर्तियों के लिए अगले एक माह में विज्ञापन जारी होगा और मार्च 2015 तक भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में आईटीआई की 46,000 सीटें बढ़ीं

भुवनेश कुमार ने कहा कि भर्तियों के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है, जिस पर दिसंबर तक अनुमति मिलने की उम्मीद है। इससे पहले उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में सरकार ने प्रदेश में आईटीआई की 46,600 सीटें बढ़ाई हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय आईटीआई के आधुनिकीकरण का है। रेडियो सुधारने, या पुरानी तकनीक के टीवी, फ्रिज, एसी सुधारने की ट्रेनिंग देकर किसी युवा को रोजगार नहीं दिलाया जा सकता।

कोर्स में बदलाव और नई जरूरतों के अनुसार उन्हें ढालने की जरूरत है। टीसीएस के रीजनल हेड जयंत कृष्णा ने कहा कि प्रदेश की वर्कफोर्स स्किल्ड है तो यूपी के विकास के लिए वह गेम चेंजर साबित हो सकती है।

टीसीएस सीएसआर के ग्लोबल हेड जॉय देशमुख व सीआईआई यूपी हेड सचिन अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें