फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस की 2407 और बीडीएस की 50 सीटें आवंटित

Wed, 11 Nov 2020 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी नीट यूजी-2020 फर्स्ट काउंसिलिंग के लिए बुधवार को सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की स्टेट कोटे की 2407 सीटों का आवंटन कर दिया गया, जबकि अभी 62 सीटें बची हैं। इसके अलावा सरकारी डेंटल कॉलेज की 51 में से 50 सीटें आवंटित कर दी गई हैं। इस तरह निजी व सरकारी एमबीबीएस की 6440 और बीडीएस की 696 सीटों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार, 16166 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 13240 ने प्रमाण पत्रों की जांच कराई और 12928 ने सीटों को लॉक किया है। 12928 में से 2407 को उनकी मनपसंद सीटें आवंटित कर दी गई हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों की 4150 सीटों में से 4033 का आवंटन किया गया है। इसमें 117 सीटें बची हैं। निजी डेंटल कॉलेजों की 2200 सीटों में से 646 आवंटित कर दी गई हैं। 1554 रिक्त सीटें बची हैं।

एक-एक सीट पर कांटे की लड़ाई
यूपी नीट यूजी-2020 में मनपसंद कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए कांटे की लड़ाई है। एक-एक नंबर पर पांच सौ से हजार अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एक सीट पर 10-10 अभ्यर्थियों का दावा है। ऑल इंडिया रैंक घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को ऊपर रखा गया है, जबकि स्टेट रैंक के अभ्यर्थी इसके बाद हैं। इसी हिसाब से सीटों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें