240 कोरोना मरीज मिले, 235 डिस्चार्ज
राजधानी में शनिवार को 240 नए मरीज मिले हैं, जबकि 235 डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय 3177 एक्टिव केस हैं। जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई।
अब तक राजधानी में मरने वालों की संख्या 915 हो गई है। सर्विलांस एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 8353 लोगों के नमूने लिए।
यहां मिले मरीज
इंदिरा नगर में 22, आलमबाग में 19, गोमती नगर में 19, रायबरेली रोड में 21, कैंट में 11, चौक में 15, आशियाना में 20, विकास नगर में 13 व तालकटोरा के में 11 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
होम आइसोलेशन के प्रति रुचि
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोग होम आइसोलेशन को प्राथमिकता दे रहे हैं। शनिवार को 112 लोगों के लिए एंबुलेंस अलॉट की गई, जिसमें 55 लोगों ने लौटा दी।