फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बिजली गिरने से 24 की मौत, योगी ने दिए परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने के आदेश

Thu, 25 Jun 2020 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में आकाशीय बिजली गिरने से 24 की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया, कुशीनगर, फतेहपुर, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, उन्नाव, प्रयागराज व बलरामपुर में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया है कि बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली से देवरिया में 9, कुशीनगर, फतेहपुर, बलरामपुर व उन्नाव में 1-1, बाराबंकी में 2, अम्बेडकरनगर में 3, प्रयागराज में 6 जनहानि हुई है। इसके अलावा देवरिया में आकाशीय बिजली से 6, बाराबंकी तथा सुल्तानपुर में 2-2, प्रयागराज तथा अमेठी में 1-1 व्यक्ति के घायल हुए हैं। 



मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें