फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अस्पतालों में मिलेगी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा

Sun, 24 Mar 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल और 19 सीएचसी में डॉक्टरों व स्टाफ की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। रविवार और सोमवार (होली के दिन) 24 घंटे मरीजों के इमरजेंसी सेवा मिलेगी। अस्पतालों के साथ जरूरी स्थलों पर 102 व 108 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी तैयारी की गई है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य डॉक्टरों को भी ऑन काल उपलब्ध होने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी में ही दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। जिले की सभी सीएचसी में भी मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी। डॉक्टर के साथ ही फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या का कहना है कि होली पर मरीजों के लिए इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था करा दी गई है। जरूरत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक भी इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेंगे। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अस्पतालों में मरीजों को इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन





आर्गेनिक रंगों से खेलें होली
जिले के चिकित्सक लोगों को होली पर आर्गेनिक रंगों का ही प्रयोग करने की सलाह दे रहे हैं। नेत्र सर्जन डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि केमिकलयुक्त रंगों से आंख को नुकसान हो सकता है। यदि कलर की वजह से आंख को समस्या होती है तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। आंख को कतई न छेड़े। इससे आंख को नुकसान हो सकता है। आर्गेनिक रंगों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें