फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर समेत 23 और कोरोना पॉजिटिव मिले, दो की मौत, 780 हो गई मरीजों की संख्या

Sat, 20 Jun 2020 03:40 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

लखनऊ में शुक्रवार को केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर समेत 23 पॉजिटिव मिले, वहीं दो की मौत हो गई। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 780 हो गई। इनमें यहां के मूल निवासी 577 है। रहीमाबाद के तरौना गांव का राजेंद्र परिवार संग दिल्ली में रहता था। 15 जून को पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव लौटा था। तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां 17 जून को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने के बाद शव दिया। इलाके को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


केजीएमयू में भर्ती मरीज ने दम तोड़ा
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती गोरखपुर निवासी वृद्ध ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें डायबिटीज, थायराइड के साथ न्यूरो संबंधी समस्या थी। वह कई दिनों से कोमा में थे। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि वृद्ध को 19 जून को तड़के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

कोरोना संदिग्ध की जान गई
इंदिरानगर निवासी को सांस लेने में तकलीफ के बाद अयोध्या रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीएमओ ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का नमूना लेकर कोरोना की जांच कराने को कहा। सैंपल जांच को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन कर्मी के परिजन भी संक्रमित

कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
हेल्पलाइन सेंटर के कर्मियों और परिजनों को मिलाकर रविवार को 180 लोगों के सैंपल रविवार को लिए गए थे। इनमें चिनहट के कमता निवासी कर्मचारी के परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले। दो दिन पहले ठाकुरगंज में पॉजिटिव मिले व्यापारी के परिवार का एक सदस्य, बुधवार को दम तोड़ने वाले मौलवीगंज के वृद्ध के परिवार के दो, रेलवे कॉलोनी का युवक एवं आलमबाग के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अवध विहार निवासी दो, विधायकपुरम की एक, इंदिरानगर की एक, मीना मार्केट की एक, तेलीबाग की एक, मीना रोड निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। 

पीएसी का जवान भी संक्रमित
दो दिन पहले पॉजिटिव मिले पत्रकार के परिजन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें विराट खंड के दो, विकासखंड के एक और पार्क रोड के एक, विवेक खंड का एक मरीज है। वहीं, पीएसी का जवान भी संक्रमित निकला है। इससे पहले पीएसी के 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें