हेल्पलाइन सेंटर के कर्मियों और परिजनों को मिलाकर रविवार को 180 लोगों के सैंपल रविवार को लिए गए थे। इनमें चिनहट के कमता निवासी कर्मचारी के परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले। दो दिन पहले ठाकुरगंज में पॉजिटिव मिले व्यापारी के परिवार का एक सदस्य, बुधवार को दम तोड़ने वाले मौलवीगंज के वृद्ध के परिवार के दो, रेलवे कॉलोनी का युवक एवं आलमबाग के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अवध विहार निवासी दो, विधायकपुरम की एक, इंदिरानगर की एक, मीना मार्केट की एक, तेलीबाग की एक, मीना रोड निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
पीएसी का जवान भी संक्रमित
दो दिन पहले पॉजिटिव मिले पत्रकार के परिजन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें विराट खंड के दो, विकासखंड के एक और पार्क रोड के एक, विवेक खंड का एक मरीज है। वहीं, पीएसी का जवान भी संक्रमित निकला है। इससे पहले पीएसी के 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।