फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीते 24 घंटे में 222 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3165

Sun, 27 Jun 2021 09:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना संक्रमण तेजी से घट रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 222 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 222 नए मरीज मिले हैं और 169 डिस्चार्ज हुए। चार दिन बाद मृतकों का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को 45 लोगों की मौत बताई जा रही है। एक्टिव केसों की संख्या 3165 है। प्रदेश में कोरोना वायरस का असर लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में 2,77, 890 लोगों की जांच की गई। अब तक कुल 5 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन


इसमें करीब 17 लाख पांच हजार 596 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रविवार को 222 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में 23, प्रयागराज में 11, वाराणसी में 15, मेरठ में नौ, मुजफ्फरनगर में 10, कानपुर नगर में 17 और गोंडा में 14 लोग शामिल हैं। अन्य जिलों में 10 से कम संक्रमित मिले हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के 22 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला।

बढ़ी चिंता : 45 लोगों गंवाई जान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में चार दिन बाद मौत का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। अब तक प्रदेश में 22518 लोगों की मौत हुई है। रविवार को 45 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसमें लखनऊ में 6, प्रयागराज में 6, लखीमपुर में तीन, मथुरा में दो, कानपुर में पांच, शाहजहांपुर में चार, बाराबंकी में दो, कन्नौज में दो लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 55 जिलों में किसी भी व्यक्ति ने जान नहीं गंवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें