फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 220 नए केस, रिकवरी रेट 97.42 प्रतिशत

Mon, 25 Jan 2021 08:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
यूपी में सोमवार को 220 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 456 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में प्रदेश में 6813 एक्टिव मरीज बचे हैं। अब तक प्रदेश में कुल 598907 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से अब तक 583471 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.42 प्रतिशत है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुल एक्टिव मरीजों में से  2021 होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 106656 नमूनों की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 27205975 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को लखनऊ में 45, कानपुर नगर में 22, मेरठ में 10, अलीगढ़ में 10, वाराणसी में 9 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें