लगातार 72 घंटे की कड़ी मेहनत, न भूख-प्यास की चिंता, बस एक ही ललक कि एक बार नया रिकॉर्ड बने। रविवार शाम जब राम की पैड़ी व सरयू घाट पर एक साथ करीब 15 लाख से ज्यादा दीप जले तो उनका यह इच्छा पूरी हो गई।
विज्ञापन
छठवें दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए लगे अवध विवि व संबंद्घ महाविद्वाल के करीब 22 हजार वालंटियर्स की मेहनत तब रंग लाई जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम ने सर्वाधिक दीप जलाने का नया रिकॉर्ड बनने की घोषणा की।