उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही 22 पीसीएस अफसरों को अखिल भारतीय सेवा (आईएएस ) में प्रमोशन मिलेगा। ये पीसीएस अफसर 2004, 2006 और 2007 बैच के हैं। हालांकि, यह प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग की अनुमति के बाद ही पूरी होगी।