फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस में प्रमोशन के लिए डीपीसी संपन्न, पदोन्नति एक को

Sat, 29 Dec 2018 12:48 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
IAS
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन पदोन्नति पाने वाले आईएएस अधिकारियों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक पूरी हो गई है। एक जनवरी को लगभग 94 आईएएस अधिकारी पदोन्नति पा सकते हैं। 1994 बैच की आईएएस अधिकारी लीना जौहरी, पार्थसारथी सेन शर्मा, अमित कुमार घोष व के राम मोहन राव सचिव स्तर से प्रमुख सचिव स्तर पर पदोन्नत हो जाएंगे। 1988 बैच के अधिकारियों को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव बनने के लिए अभी इंतजार करना होगा। इस बैच की पदोन्नति के लिए फिलहाल डीपीसी नहीं हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में 2010 व 2015 बैच के आईएएस अफसरों की पदोन्नति पर विचार हुआ था। शुक्रवार को 1994, 2003 व 2006 बैच के अफसरों की पदोन्नति पर विचार हुआ। यूपी काडर के करीब 97 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति पर चर्चा के बाद समिति ने अपनी संस्तुतियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दी हैं।
विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे 2006 बैच के एक और 2010 बैच के दो आईएएस अफसरों का लिफाफा बंद रखे जाने की संभावना है। 1994 बैच के चार, 2003 बैच के 15, 2006 बैच के 19, 2010 बैच के 36 व 2015 बैच के सभी 20 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति मिल सकती है।
विज्ञापन


एक दर्जन पीसीएस अफसर भी होंगे पदोन्नत
सूत्रों ने बताया कि पीसीएस संवर्ग में 10 हजार ग्रेड पे में रिक्त 17 पदों के लिए भी डीपीसी हो गई है। इसमें करीब एक दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। अन्य अफसरों की पदोन्नति विभागीय कार्रवाई लंबित होने की वजह से रोकी जा सकती है। इनका लिफाफा बंद रखा जा सकता है।

सचिव से प्रमुख सचिव स्तर पर इनकी पदोन्नति तय
1994 बैच : लीना जौहरी, अमित कुमार घोष, पार्थसारथी सेन शर्मा और के राम मोहन राव। इनमें राव को छोड़कर तीनों अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

विशेष सचिव स्तर से आयुक्त-सचिव स्तर पर पाएंगे प्रमोशन
2003 बैच : मिनिस्ती एस., रितु माहेश्वरी, मयूर माहेश्वरी, एवी राजमौली, अमृता सोनी, विकास गोठलवाल, पिंकी जोवेल, रिग्जियान सैंफिल, दिनेश चंद्र, भगेलू राम शास्त्री, यशवंत राव, कनक त्रिपाठी, प्रीति शुक्ला, सत्येंद्र कुमार सिंह, महेंद्र कुमार।

जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड में होंगे पदोन्नत
2006 बैच : कौशल राज शर्मा, डॉ. सारिका मोहन, सेल्वा कुमारी जे., प्रांजल यादव, डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, अभिषेक प्रकाश, अरविंद कुमार सिंह, योगेश कुमार शुक्ल, राजीव शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, अरुणवीर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रताप पांडेय, शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, मोहम्मद शफकत कमाल, विजय कुमार यादव, शकुंतला गौतम।

सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में होंगे प्रमोट
2010 बैच : अखंड प्रताप सिंह, के. बालाजी, आशुतोष निरंजन, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, संदीप कौर, शंभू कुमार, संजय कुमार खत्री, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार-प्रथम, इंद्र विक्रम सिंह, हीरा लाल, रामयज्ञ मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह-द्वितीय, फैसल आफताब, दीप चंद्र, अमरनाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, नगेंद्र प्रताप, श्रीश चंद्र वर्मा, सुशील कुमार मौर्य, दिव्य प्रकाश गिरि, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय, डॉ. आभा गुप्ता, कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र राम, सूर्यमणि लाल चंद, ओम प्रकाश आर्य।

जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सीनियर टाइम स्केल में जाएंगे
2015 बैच : अस्मिता लाल, मधुसूदन नागराज हुल्गी, अनुनय झा, अरविंद कुमार चौहान, अरविंद सिंह, आलोक यादव, निशा, अमनदीप डुली, महेंद्र सिंह तवर, अजय कुमार द्विवेदी, जोगिंद्र सिंह, राजागणपति आर, प्रणय सिंह, शिवशरणप्पा जीएन., आशीष कुमार, थमीम अंसारिया ए.,डॉ. राजेंदर पेंसिया, पवन अग्रवाल, निधि गुप्ता वत्स, जे. रीभा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें