फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद शातिर बदमाशों का तैयार हो रहा ब्यौरा

Sat, 29 Dec 2018 12:35 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Jail Love Story
विज्ञापन
प्रदेश के जिला जेलों में बंद उन शातिर अपराधियों का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है, जो वहां से आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी जेलों के अधीक्षकों को सौंपी गई है। इस काम को 10 जनवरी तक पूरा करना होगा। कारागार प्रशासन व सुधार विभाग ने इस बाबत जिला जेलों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


हाल ही कारागार मुख्यालय में हुई बैठक में जेलों में बंद बदमाशों द्वारा आपराधिक गतिविधियां संचालित किए जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसमें तय हुआ था कि जेल में बंद ऐसे बदमाशों को चिह्नित किया जाए। इसमें एसटीएफ व जिलों में पुलिस की क्राइम ब्रांच की मदद लेने को कहा गया था। क्योंकि एसटीएफ व जिलों की पुलिस भी यह पुष्टि कर चुकी है कि जेलों में बंद बदमाशों के इशारे पर अपराध किए गए हैं। बैठक में यह निर्णय हुआ था कि जो भी बदमाश जेलों से आपराधिक गतिविधियां संचालित करते पाया जाएगा, उसे किसी अन्य जेल में शिफ्ट करा दिया जाएगा। जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके।

कारागार मुख्यालय के अफसरों ने बताया कि जेल अधीक्षकों से अपराधियों की सूची मिलने के बाद उसका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद अपराधियों के जेल बदलने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें