फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की दूर होगी किल्लत, लगेंगे 200 हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सदर तहसील क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में 200 हैंडपंप लगाने की कार्ययोजना तैयार की है। इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


15 जून तक हैंडपंप लगवाने की कवायद शुरू होने की उम्मीद है। इस मामले में जल निगम को शासन से पत्र भी भेजा गया है।

जिले में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की किल्लत का लोग परेशान हैं। जिले के 14 विकासखंडों में लगभग 45 हजार हैंडपंप हैं। लेकिन इनमें आधे से अधिक खराब हैं।

तहसील सदर क्षेत्र में स्थिति और भी खराब है। इस मामले में चित्तौरा, खुटेहना, पयागपुर, उन्नैसा, चिलवरिया, श्यामपुर नदौना, कोल्हुवा समेत विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने बीते दिनों बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल से मुलाकात कर गांव में खराब हैंडपंपों के स्थान पर नए लगवाने की आवाज उठाई थी।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए बहराइच विधानसभा क्षेत्र के लगभग 150 गांवों में 200 हैंडपंप स्थापित करवाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें भी फाइल सौंप दी गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से जल निगम को निर्देशित किया गया है। प्रयास है कि जून तक सभी प्रभावित गांवों में हैंडपंप स्थापना की कवायद शुरू हो जाए।

रीबोर होंगे हैंडपंप
राज्यमंत्री ने बताया कि कुछ गांवों में हैंडपंप रिबोर योग्य हैं। सही तरीके से पानी नहीं दे रहे हैं। इस मामले में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही सभी हैंडपंपों को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें