फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार
विज्ञापन



सीतापुर। जिले में रविवार इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


दिन भर आसमान से आग बरसती रही। गर्मी के तीखे तेवर देख लोग दोपहर में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।


इक्का-दुक्का लोग ही सड़क पर नजर आए। शहर में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों की ओर से इस सप्ताह जिले का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


रविवार सुबह से ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और गर्म हवा बदन में चुभने लगी। साढ़े 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक धूप की तपिश ने लोगों को भीषण गर्मी का अहसास कराया।
विज्ञापन



आलम यह रहा कि लोगों का खुली धूप में निकलना भी मुश्किल हो गया। ज्यादातर लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। जरूरी काम से जिन्हें निकलना पड़ा, वे गर्मी से बचाव के लिए चेहरे और सिर में कपड़ा बांधकर ही निकले।


वहीं, लू का प्रभाव देख लोगों ने बच्चों को घरों से अनावश्यक नहीं निकलने दिया। पारा धीरे-धीरे 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। लिहाजा, रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया।
विज्ञापन



सूरज ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करती रही। पंखे व कूलर तक राहत नही पहुंचा सके।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें