फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैमिष दर्शन को आई महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य/ मिश्रिख(सीतापुर)। नैमिषारण्य में अमावस्या दर्शन पूजन को आई महिला श्रद्धालु से तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला उस दौरान राजघाट स्थित एक धर्मशाला में ठहरी थी, जहां पर दरिंदों ने उसे हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



मंगलवार को अमावस्या पर्व था। इस वजह से रेउसा थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला (30) अपने परिवारीजनों के साथ सोमवार को ही नैमिषारण्य दर्शन पूजन के लिए पहुंची थी। यह परिवार राजघाट स्थित एक धर्मशाला में ठहरा हुआ था। बताते हैं कि मंगलवार की भोर परिवार के सदस्य स्नान पूजन को निकल गए, महिला कमरे में लेटी थी।


इसी बीच नैमिषारण्य भूतेश्वर आश्रम निवासी रामू अवस्थी अपने मित्र नैमिषारण्य के गोड़ियन टोला निवासी रामेश्वर व कहारन टोला निवासी पटरू के साथ वहां पहुंच गया। इससे पहले कि महिला को आहट मिलती, तीनों ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद जान से मार देने की धमकी देते हुए, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



महिला की अस्मत लूटने के बाद, दरिंदे उसे मुंह न खोलने की धमकी देते हुए, निकल भागे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान करते हुए मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें