दवा लेकर लौट रही महिला से गैंगरेप
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दवा लेकर लौट रही महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है।
महिला ने टैम्पो चालक व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। महिला ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए तिलाई सीएचसी भेजा गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मोहनगंज के एक गांव की महिला रायबरेली दवा लेने के लिए गई थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह मोहनगंज पहुंचने के बाद अपने घर जाने के लिए टैम्पे पर बैठी।
टैम्पो पर चालक समेत अज्ञात चार लोग पहले से सवार थे। महिला का आरोप है कि पहले उसे सीधे रास्ते पर ले गए, लेकिन बाद में टैम्पो को भेलाई मोड़ के पास से मोड़ दिया और उसे काबू में कर कोठरी में लेकर जाकर चार लोगों ने रेप किया।
देरशाम को महिला मोहनगंज थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। महिला को तुरंत इलाज के लिए तिलोई सीएचसी भेजा गया है।
पुलिस भी टैम्पो चालक व उसके साथियों का पता लगाने में जुट गई है। एसओ मोहनगंज धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।