फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधायक आलापुर की शिकायत के बाद सुर्खियों में आए डीएम अखिलेश सिंह का अंतत: स्थानांतरण हो गया। उन्हें सचिव नगर विकास बनाया गया है। उनके स्थान पर सुरेश कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

लगभग छह माह तक जिले में तैनात रहे डीएम अखिलेश सिंह ने निकाय चुनाव के साथ ही कई महत्वपूर्ण त्यौहारों के दौरान भी कानून व प्रशासनिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभाई। बीते दिनों विधायक आलापुर अनीता कमल ने डीएम व एसपी पर आरोप लगाया था कि वे दोनों उनके फोन रिसीव नहीं करते। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की थी। दोनों अधिकारियों ने हालांकि स्थिति को संभालने की कोशिश कीए लेकिन तभी से माना जा रहा था कि स्थानांतरण होना तय है। इसी बीच गुरुवार शाम डीएम अखिलेश सिंह को विशेष सचिव नगर विकास बना दिया गया। सुरेश कुमार को जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे जिले के तीसवें डीएम होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें