फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे तार को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सरखना गांव में एक माह पहले विद्युत तार टूटकर गिर गया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों व कर्मियों से की। लेकिन तार को जोड़ा नहीं गया। तार न जुड़ने से लोगों को बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


नाराज महिलाओं ने ग्रामीणों संग गुरुवार को विद्युत तार हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को पत्र भेजा। तार न जुड़ने पर सभी ने मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

हुजूरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरखना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत वर्ष 2017 में विद्युत तार खींचे गए। इसके बाद गांव के 150 ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन दिया गया। माह भर बिजली सप्लाई ठीक रही।
विज्ञापन


इसके बाद फरवरी में तेज आंधी में विद्युत पोल गिर गए। तार टूट गए। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर इंतजार के बाद गुरुवार को काफी संख्या में महिला व ग्रामीण सड़क पर एकत्र हुए। सभी ने हाथ में तार लेकर पावर कॉर्पोरेशन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

गांव निवासी सुनीता व विमला ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से ट्रांसफार्मर में जंग लग रही है। तार भी सड़ रहे हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रदर्शन के बाद सभी ने डीएम माला श्रीवास्तव को पत्र भेजा। प्रदर्शन के दौरान शिवराजा, निर्मला, उर्मिला, अनीता, गुरुदास, सतराम, रिजवान, मोहम्मद शाहबान, सुनील कुमार, चंद्रप्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें