फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने उपवास रख कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विपक्षी दलों द्वारा संसद सत्र नहीं चलने देने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के अंबेडकर तिराहे पर उपवास रखा। श्रावस्ती सांसद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सपा, बसपा व कांग्रेस को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए आक्रोश जताया। लगभग छह घंटे तक उपवास के दौरान भाजपाइयों ने पार्टी की नीतियों का बखान भी किया।
विज्ञापन

उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि, संसद में बजट सहित तमाम बिलों पर चर्चा होनी है। तमाम बिल पास भी होने हैं मगर विपक्षी दलों ने दबाव की राजनीति के तहत संसद नहीं चलने दी। विपक्षी दल पूरी तरह विरोध की राजनीति कर रहे हैं। इनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा को बदनाम करना है। कांग्रेस, सपा व बसपा लोकतंत्र विरोधी हैं। संसद सत्र नहीं चलने देना लोकतंत्र व देश की जनता का अपमान है। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी उपवास रखकर कांग्रेस, सपा व बसपा पर निशाना साधा। कहा कि, जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली ये पार्टियां भाजपा सरकार की विकासपरक नीति एवं सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे से घबरा गई हैं। विपक्षी दलों की इस हरकत का जवाब जनता स्वयं देगी। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह पिंकू, जगदंबा प्रसाद सोनकर, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, कुसुम चौहान, सौरभ रतन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें