फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को शनिवार की रात कनकूपुर के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को सीएचसी जगदीशपुर रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अनिल (22) पुत्र कालीचरन शनिवार देर शाम पूरे बाबा गरीबदास थाना जगदीशपुर निवासी शिवशंकर (18) पुत्र राधेश्याम व रमन (18) पुत्र बाबूशंकर के साथ टांडा रिश्तेदारी आया था। तीनों युवक देर रात करीब नौ बजे एक ही बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कनकूपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन और अनिल को सीएचसी जगदीशपुर रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें