फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राएं बनेंगी पावर एंजल

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध पर नियंत्रण तथा घटनाओं की त्वरित जानकारी जुटाने के लिए शासन ने बालिका विद्यालयों में शक्ति परी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नियुक्त छात्रा को विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा दिया जाएगा। पावर एंजल को महिला अपराधों के नियंत्रित करने में पुलिस को सहयोग करना होगा। सराहनीय कार्य करने वाली छात्रा को गृह विभाग भी पुरस्कार देगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेजकर इंटर की पढ़ाई कर रही छात्राओं का फॉर्म भरवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वूमेन पावर लाइन के बाद गृह विभाग ने इंटरमीडिएट में अध्ययनरत छात्राओं को पावर एंजल बनाने का निर्णय लिया है। निर्णय के तहत गृह विभाग के आदेश पर शक्षा निदेशक माध्यमिक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर इच्छुक बालिकाओं से पावर एंजल के लिए आवेदन मांगा है। गृह विभाग चयनित पावर एंजल को परिचय पत्र जारी करते हुए विशेष पुलिस अधिकारी का दर्जा देगा। पावर एंजल को अपने क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाओं को 1090 की कार्य प्रणाली की जानकारी देने के साथ ही अपने आसपास महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार की जानकारी पुलिस को देनी होगी। साथ ही अपराध से पीड़ित महिला व उसके परिवार का मनोबल बढ़ाते हुए समाज में विश्वास कायम रखना होगा। सराहनीय योगदान देने वाली पावर एंजल को जिला स्तर के साथ राज्य स्तर पर पुरस्कार देने की बात कही गई है।

मिला पत्र : डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को फॉर्म व पत्र की कॉपी भेजते हुए जल्द ही आवेदन करवाकर अवगत कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें