फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में आफत की बारिश ने ली 21 की जान, लोग पलायन करने को मजबूर

Thu, 06 Sep 2018 02:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में बछारावां थाना परिसर भी लबालब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में बारिश का कहर जारी है। बुधवार को प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 21 की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। अकेले सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश के दौरान बुधवार को घर गिरने और बिजली की चपेट में आकर छह महिलाओं समेत 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों में लोग पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्नाव में कच्चे घरों के गिरने से बच्ची समेत पांच महिलाओं की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। औरैया में भी कच्चा मकान ढहने से वृद्धा, कानपुर देहात में एक महिला समेत तीन लोग और हरदोई में विभिन्न जगहों पर घर गिरने से पांच लोगों की जान चली गई। यहां बिजली गिरने से भी दो लोगों की मौत हुई। एक युवक झुलस गया।

इटावा में कच्चा मकान गिरने से एक महिला समेत दो बच्चे जख्मी हो गए।  कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में बरसाती नाले में डूबकर लालू  पुत्र वीरपाल की मौत हो गई। हरदोई में कुंडा उफनाए नाले में बालिका बह गई। उसका अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बीकेटी में मंदिर के पास जलभराव - फोटो : amar ujala
उधर एटा में पानी में डूबने से एक मासूम व एक बालक की मौत हो गई। वहीं आगरा बारिश के कारण उफनाई बरसाती नदी में फिसलने से जगनेर के गांव भैंसा खुरी निवासी अंकित पुत्र हरिकिशन की डूबने से मौत हो गई।

उधर फर्रुखाबाद में गंगा व रामगंगा की बाढ़ से करीब 100 गांव प्रभावित हैं। हजारों लोग बाढ़ में फंसे हैं फतेहपुर में तकरीबन 11 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फतेहपुर में तकरीबन 11 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कन्नौज में भी हालत खराब है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें