फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में उत्कृष्ट काम करने वाली 21 संस्थाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मानित होने वाली संस्थाओं ने क्षय रोग ग्रस्त बच्चों को लिया गोद
विज्ञापन

कोरोना काल में भी जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने वाली 21 स्वयंसेवी संस्थाओं को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को यूपी को 2025 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प भी लेना होगा। इस कड़ी में सम्मानित होने वाली 21 स्वयंसेवी संस्थाओं ने लखनऊ के क्षय रोग ग्रस्त बच्चों को गोद लेने का सराहनीय कार्य भी किया है।
राजभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद पैदा हुई विकट परिस्थिति मेें राज्य सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं ने मिलकर जरूरतमंदों को हर तरह से मदद पहुंचाई, उसके लिए यहां के जिलाधिकारी व स्वयंसेवी संस्थाएं बधाई की पात्र हैं। ऐसी संस्थाओं का सम्मान करना गौरव की बात है। सम्मानित होने वालों में फूडमैन विशाल सिंह भी शामिल रहे। प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु दर देश में सबसे कम है, जो यह दर्शाता है कि हमारे निजी अस्पतालों, चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने पूरे समर्पण के साथ मरीजों की सेवा की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक टीबी रोग से मुक्त भारत की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में यूपी को भी 2025 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाना है।
इससे पहले जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि पूरे जिले में क्षय रोग से ग्रस्त 1660 बच्चे चिन्हित किए गए हैं और लॉकडाउन में लोगों की मददगार बनी इन्हीं संस्थाओं ने टीबी ग्रस्त बच्चों को भी गोद लेने का कार्य किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, सीएमओ सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालक व प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें