फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 21 साहित्यकारों को किया सम्मानित

Mon, 02 Feb 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हजरतगंज सि्थत हिंदी संस्थान में रविवार को युवा रचनाकार मंच की ओर से लोकार्पण एवं 46वां सम्मान स
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज सि्थत हिंदी संस्थान में रविवार को युवा रचनाकार मंच की ओर से लोकार्पण एवं 46वां सम्मान समारोह हुआ। इसमें 21 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। सजल शिरोमणि सम्मान से साहित्यकार अवधेश गुप्त ''नमन'' और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से कमल किशोर ''भावुक'' को सम्मानित किया गया। साथ ही, साहित्यकार तारावती ''विद्या'' की काव्य-संग्रह का ''दहलीज पर धूप'' का लोकार्पण हुआ। इसमें स्त्री-विमर्श, सशक्तिकरण एवं बेटी के सम्मान की रक्षा, उसकी महत्ता की बात की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मोनिका पाठक की काव्य प्रस्तुति से हुआ। मुख्य अतिथि विद्वान वक्ता प्रो. हरिशंकर मिश्र ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. मृदुल शर्मा और अध्यक्ष प्रो. उषा सिन्हा ने विचार व्यक्त किए। डाॅ. विजयकुमारी श्रीवास्तव, डाॅ. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. माया सिंह, डॉ. शिव मंगल सिंह, धीरेंद्र गहलोत, सुघर सिंह रावत, डॉ. नरेंद्र मित्तल, पं. शिवशरण दीक्षित, डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी आदि साहित्यकारों को सम्मानित किया। मिथिलेश, पूर्णिमा, मनु जैन, डाॅ.उमेश चंद्र श्रीवास्तव, इं. सुनील कुमार वाजपेई, मृत्युंजय गुप्त, आवारा नवीन एवं नवीन शुक्ल ''नवीन'' आदि मौजूद रहे।

हजरतगंज सि्थत हिंदी संस्थान में रविवार को युवा रचनाकार मंच की ओर से लोकार्पण एवं 46वां सम्मान स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें