फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ चोरी का केस
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बिजली चोरी रोकने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को वितरण खंड की टीम ने कई जगह जांच की। इइ दौरान नौ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा के मुताबिक बल्दीराय एवं लंभुआ वितरण खंड क्षेत्र में 77 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान नौ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी नौ उपभोक्ताओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है। चेकिंग के दौरान बिज जमा नहीं होने पर 15 कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं से 11 लाख 31 हजार रुपये बकाया राजस्व वसूला गया है। 14 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है। टीम में लंभुआ एक्सईएन यादवेंद्र यादव समेत अन्य इंजीनियर व कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनेसवा केंद्रों पर आज लगेंगे उपभोक्ता शिविर
सुल्तानपुर। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लंभुआ वितरण खंड के दो ब्लॉकों के जनसेवा केंद्रों पर शिविर लगाया जाएगा। अधिशाषी अभियंता लंभुआ यादवेंद्र यादव ने बताया कि लंभुआ के सराय मकरकोला, सेमरी राजापुर व शिवगढ़ सीएससी पर जेई हरीश मिश्रा की देखरेख में शिविर लगेगा। इसी तरह प्रतापपुर कमैचा के कोथराकलां, साढ़ापुर व चांदा कस्बे में जेई विशाल श्रीवास्तव की देखरेख में शिविर लगेगा। शिविर में नए कनेक्शन, मीटर बदलने, नए मीटर लगवाने आदि कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही विद्युत बिल भी जमा किए जा सकेंगे। इसी तरह बल्दीराय, दूबेपुर, धनपतगंज व कुड़वार ब्लॉक के 12 सीएसची पर शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें