फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बिजली नहीं, पानी का भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बिजली की जबरदस्त कटौती हो रही है। गर्मी में तार टूटने की घटनाएं आम बात हो गई है। इससे घंटों बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन



एक सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि गांवों में 10 से 12, तो शहर में 16 से 18 घंटे बिजली मिल रही है।


भीषण गर्मी और पेयजल समस्या से लोग बेहाल हैं, वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अफसर पूरी तरह मस्त हैं। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है।


ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती के नाम पर बिजली कटौती हो रही है। कभी रात 10 बजे तो कभी 11 बजे से तीन घंटे की कटौती हो रही है।


बिजली नहीं आने से लोगों की रातों की नींद हराम हो रही है, वहीं किसान बिजली के अभाव में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


शहरी क्षेत्र की बिजली गांवों से बदतर हो गई है। कहने को यहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन बमुश्किल 15 से 16 घंटे बिजली मिल रही है।


शनिवार की रात शहर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, छोटीबाजार, गुरुनानक नगर, डबल फॉल्ट, खटिकाना, मंशादेवी, सब्जी मंडी, घंटाघर, सुपर मार्केट इलाके क्षेत्र की कई घंटे बिजली गुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे करीब एक लाख आबादी बिजली के बिना बेहाल रही। उपभोक्ता सीबी सिंह, मो. चांद खां, सुरेश साहू, गिरजा मिश्रा ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता पूरी तरह निरंकुश हो गए हैं।


जिस क्षेत्र की बिजली बंद होती है संबंधित अवर अभियंता और एसडीओ से संपर्क नहीं हो पाता है। मोबाइल उठता नहीं या फिर मोबाइल बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें