फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरा बना सुबूत, एक साथ 250 पर लिखा गया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बिजली कटौती को लेकर हाईवे जाम करने वाले ढाई सौ लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन



बकायदा पुलिस ने जाम करने और हंगामा करने वाले लोगों की वीडियो बनवाई है। इसी वीडियो के जरिए जाम लगाने वालों की पहचान कराई जा रही है। सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


शनिवार रात बिजली कटौती से गुस्साए राना नगर के लोगों ने रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इससे तीन घंटे तक आवागमन ठप था। वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम हटवाने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हरिशरण सिंह ने किसी तरह समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया था।


कोतवाल ने बताया कि इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर जाम लगाने वाले ढाई सौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपियों को चिह्नित कराया जा रहा है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें