बहराइच। केबल कटने से बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा मंगलवार को ध्वस्त हो गई। बैंकों व डाकघरों में कामकाज ठप रहा। साइबर कैफों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त हो गई। अचानक इंटरनेट सेवा प्रभावित होने के कारण बीएसएनएल के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
सभी ने दूसरे जनपदों के अधिकारियों से संपर्क साधा। दूसरी ओर एकदम से आई खराबी से इंटरनेट सेवा बंद होने पर बैंकों में भी समस्या आ गई।
इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्रा, बैंक आफ बड़ौदा, पीएनबी आदि में भुगतान करने में दिक्कते सामने आने लगीं। डाकघरों में सीबीएस सेवा लागू होने के कारण कामकाज ठप हो गया।
टीडीएम एलआर सोनी ने बताया कि ब्राडबैंड सेवा में गोरखपुर की ओर से रेलवे में तकनीकी खराबी व लाइन कटने से दिक्कत हुई है। देर शाम तक कर्मचारी लगे रहे। मगर खराबी नहीं सही हो सकी।