हैदरगढ़ (बाराबंकी)। अहीर गांव में भाजपा ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कपिल देव कुशमेश ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं।
अहीर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम स्वरोजगार योजना से आयोजित सोमवार रात में चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मुख्य अतिथि कपिल देव कुशमेश ने कहा केंद्र सरकार ने महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर के लिए उज्ज्वला योजना शुरू की है। युवा उद्योग के लिए मुद्रा योजना से आसन शर्तों पर कर्ज ले सकते है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास के तहत सरकार ने खाद की कालाबाजारी को रोककर उनके दामों को कम किया है। बीज व कृषि यंत्रों पर विभिन्न योजनाओं से अनुदान का लाभ दिया जा रहा है। निशुल्क विद्युत कनेक्शन, अंधेरे में रहे गांवों का विद्युतीकरण कराने सहित गरीब किसान व नौजवानों के लाभ के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई हैं। पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित ने कहा कि मोदी व योगी सरकार समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रनबहादुर सिंह राना, मंडल महामंत्री विवेक मिश्रा, रंजीत सिंह महंत, प्रधान विनोद शुक्ला, तेज तिवारी, सेक्टर प्रमुख महाराजदीन आदि मौजूद रहे।
सांसद ने जाना ग्रामीणों का दर्द
केन्द्र सरकार के सफल चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान आम जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में सांसद प्रियंका सिंह रावत ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान विकास खंड बंकी के ग्राम जसमंडा में चौपाल का आयोजन किया। चौपाल का आयोजन होली राम मौर्य द्वारा किया गया। सांसद ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए एक-एक कर महिलाओं से वार्ता की। इस बीच उन्होंने गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कनेक्शन न पाने वाले पात्र व्यक्तियों की पहचान कराकर उन्हें यथाशीघ्र निशुल्क गैस कनेक्शन दिलाने का निर्देश दिया।इस मौके पर प्रदीप वर्मा, परिपूर्णानन्द वर्मा, विजय सिंह, बृजेश रावत, प्रदीप रावत, नन्दलाल, रामदत्त तिवारी, मुकेश मिश्र, महेन्द्र सिंह, निर्मल वर्मा आदि मौजूद रहे।