फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व बारिश में गिरी मस्जिद की मीनार, मां-बेटे की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी व बारिश में पूरेबक्श दुल्हिनडीह गांव में मस्जिद की मीनार टूटकर खपरैल के घर पर गिर गई। इससे घर में सो रहे मां व बेटे की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। डीएम ने घटना की जांच एसडीएम तुलसीपर को सौंपी है। मृतका के परिवारीजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से मदद प्रदान की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पूरेबक्श दुल्हिनडीह गांव निवासी हासरुन्निशा ने बताया कि रविवार की रात उनकी बहू अमीरुन्निशा (30), पोती सना बाना (8), पोता मौसिक (6) तथा मोइन (2) खपरैल के घर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात करीब 11 बजे आई आंधी व बारिश में घर के बगल में बनी मस्जिद की मीनार अचानक टूटकर घर पर गिर गई। इससे घर में सो रही अमीरुन्निशा तथा मोइन की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि सना बानो तथा मौसिक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मस्जिद करीब 20 साल पहले बनी थी। क्षतिग्रस्त मीनार की ऊंचाई करीब 52 से 55 फीट थी। यह भी कहा जा रहा है कि मीनार के निर्माण में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

मौत खींच लाई थी घर
हासरुन्निशा ने बताया कि उनकी बहू व बच्चे रविवार को शंकरपुर स्थित अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद इन लोगों को रिश्तेदार रोक रहे थे, लेकिन यह लोग नहीं रुके और घर वापस आ गए। यदि यह लोग रिश्तेदारी में रुक जाते तो शायद इनकी जान बच जाती। मेरी बहू व बच्चे को मौत ही घर खींच कर लाई थी। हासरुन्निशा ने बताया कि उनका बेटा वसीम मुंबई में मजदूरी करता है। इस हादसे ने उसे भी झकझोर कर रख दिया है। वह भी सूचना मिलते ही घर आ रहा है। हादसे के बाद परिवारीजनों व रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



एसडीएम करेंगे हादसे की जांच
पूरेबक्श दुल्हिनडीह में मस्जिद की मीनार के गिरने के कारणों की जांच एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी करेंगे। यह पता लगाया जाएगा कि मीनार किन कारणों से धराशायी हुई। पीड़ित परिवारीजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- कृष्णा करुणेश, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें