फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ मेले में चलेंगी 500 अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर माह भर तक चलने वाला जेठ मेला दो मई से शुरू होगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


दरगाह मेले में जायरीन को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पांच सौ अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। रोडवेज प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर निगम मुख्यालय को भेजा था।

निगम मुख्यालय से अतिरिक्त बसों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। ये बसें विभिन्न जनपदों से बहराइच लाई जाएंगी।

जनपद के मशहूर जेठ मेले में प्रति वर्ष दूरदराज जनपदों से लाखों की संख्या में जायरीन का आना होता है। मौजूदा समय जनपद से गोंडा तक जाने वाली ट्रेन की व्यवस्था अमान परिवर्तन के कारण बंद है।

ऐसे में जायरीन के लिए सिर्फ रोडवेज की बसें ही एक मात्र सहारा है। रोडवेज प्रशासन का मानना है कि प्रत्येक वर्ष जेठ मेले के दौरान निगम को जायरीन से काफी आमदनी होती रहती है।
विज्ञापन


अभी 114 बसें हो रहीं संचालित
रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय 106 निगम की और आठ अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। मेले में जायरीन की संख्या को देखते हुए ये बसें पर्याप्त नहीं है।

इसलिए निगम प्रशासन ने मेले में वापसी के दौरान जायरीन की संख्या के आधार पर सप्ताह भर पूर्व पांच सौ बसों के संचालन की कार्ययोजना बनाई थी।

इसे अमलीजामा पहनाते हुए निगम प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर निगम मुख्यालय भेजा था। रोडवेज प्रशासन के प्रस्ताव को निगम मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार पाल ने बताया कि जेठ मेले में पांच सौ अतिरिक्त बसों को संचालन कराने की कार्ययोजना लखनऊ निगम मुख्यालय भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि निगम मुख्यालय से बसों के संचालन की हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन


इन परिक्षेत्रों से मिलेंगी बसें
देवीपाटन मंडल परिक्षेत्र से 130 बसें, गोरखपुर परिक्षेत्र से 80 बसें, इलाहाबाद परिक्षेत्र से 30 बसें, फैजाबाद से 120 बसें, लखनऊ से 110 बसें, वाराणसी से 30 बसों का जेठ मेले में होगा संचालन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें